
हिमाचल समय, मंडी, 01 जुलाई।
भारी बारिश के कहर ने मंडी जिले के उपमंडल गोहर स्थित ग्राम पंचायत स्यांज के पंगलयूर गांव को तबाह कर दिया है। यहां अचानक आई भीषण बाढ़ में दो परिवारों के नौ सदस्य बह गए, जिनकी मौत की आशंका जताई जा रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए साक्षात्कार 13 अगस्त को
पीड़ितों की पहचान:
- पदम सिंह (75 वर्ष), पिता: देवी सिंह, गांव बागा
- देवकू देवी (70 वर्ष), पत्नी पदम सिंह, गांव बागा
- झाबे राम (50 वर्ष), पिता: गोकुलचंद, गांव पंगलयूर
- पार्वती देवी (47 वर्ष), पत्नी झाबे राम, गांव पंगलयूर
- सुरमि देवी (70 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय गोकुलचंद, गांव पंगलयूर
- इंद्रदेव (29 वर्ष), पुत्र झाबे राम, गांव पंगलयूर
- उमा वती (27 वर्ष), पत्नी इंद्रदेव, गांव पंगलयूर
- कनिका (9 वर्ष), पुत्री इंद्रदेव, गांव पंगलयूर
प्रशासन ने तुरंत बचाव दल घटनास्थल पर रवाना कर दिए हैं। हालांकि, लगातार हो रही भारी बारिश ने स्थिति को बेहद जटिल बना दिया है।
NHAI के अधिकारियों के साथ मंत्री की उपस्थिति में मारपीट शर्मनाक, कार्रवाई करे सरकार : जयराम ठाकुर
बारिश के कारण क्षेत्र की सड़कें और रास्ते पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं, जिससे बचाव कार्य में भारी परेशानी और देरी हो रही है। रास्ता न होने से बचाव दलों का घटनास्थल तक पहुंचना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है।
यह घटना लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और पहाड़ों में आने वाली अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के खतरे की भयावह तस्वीर पेश करती है।
पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने और बचाव कार्य को गति देने के लिए प्रशासन अतिरिक्त संसाधन जुटाने में जुटा है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com






