Home क्राइम सोलन की SIU टीम ने धोबीघाट में मारा छापा, दो युवकों के...

सोलन की SIU टीम ने धोबीघाट में मारा छापा, दो युवकों के पास से 29.58 ग्राम हेरोइन बरामद

3
0

भावना ठाकुर,

21 मई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर 18-19 मई, 2026 की रात्रि को SIU टीम ने धोबीघाट क्षेत्र में एक मकान में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान मकान के एक कमरे में रह रहे दो युवकों के कब्जे से 29.58 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 3,300 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

· राजा उर्फ दीपांशु पुत्र संजय पांडे, निवासी धोबीघाट (सोलन), हिमाचल प्रदेश, उम्र 20 वर्ष
· राहुल पुत्र दलबीश, निवासी गाँव पट्टी, तहसील तरनतारन (पंजाब), उम्र 20 वर्ष

दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर लिया गया है। 19 मई, 2026 को उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 04 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।

फिलहाल पुलिस रिमांड पर दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही, आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड अवधि में इस तस्करी नेटवर्क के और भी कई राज खुल सकते हैं। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here