Home क्राइम रामपुर में मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किए...

रामपुर में मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किए जाएंगे

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

16 अक्टूबर / रामपुर (शिमला)।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना रामपुर में दर्ज FIR संख्या 109/2026, दिनांक 12.10.2026 के अनुसार, दिनांक 10.10.2026 को रामपुर के डकोलर क्षेत्र में हुए एक विवाद के दौरान शिकायतकर्ता रुकमणी, उनके पति सीतांबर प्रसाद तथा उनके बेटे अनिकेत कुमार के साथ मारपीट की गई। इस घटना में तीनों व्यक्ति घायल हुए। मामला धारा 115(2), 117(2), 3(5) एवं 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों विनोद कुमार (45 वर्ष), राजू राम (18 वर्ष) तथा आकाश कुमार (18 वर्ष), निवासी जिला नालंदा, बिहार, को दिनांक 15.10.2026 को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को माननीय ACJM न्यायालय, रामपुर के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here