भावना ठाकुर,
16 अक्टूबर / सोलन।
दिनांक 14/15-10-2026 की रात्रि को पुलिस थाना धर्मपुर की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू करके उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उक्त युवक के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान रजत शर्मा पुत्र श्री महेंदर कुमार शर्मा निवासी गाँव नगाली, डाकखाना बड़ोग, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई।

आरोपी को पुलिस टीम द्वारा मौका पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना धर्मपुर में पंजीकृत किया गया। अन्वेषण के दौरान गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 15-10-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पाया गया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में चिट्टा/हेरोइन तस्करी के 04 मामले दर्ज हैं, जिनमें कुल 31.62 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी। उक्त मामलों में से 01 मामला पुलिस थाना सदर सोलन, 02 मामले पुलिस थाना धर्मपुर तथा 01 मामला परवाणू में पंजीकृत है। मामले में आगामी जांच जारी है।








