Home डेली न्यूज़ हिमाचल प्रदेश में फिर से बिगड़ेगा मौसम, 219 मौतों के बीच ऑरेंज...

हिमाचल प्रदेश में फिर से बिगड़ेगा मौसम, 219 मौतों के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी

110
0
weather Himachal

हिमाचल समय, शिमला, 10 अगस्त।
हिमाचल प्रदेश को मानसून की मार से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 11 अगस्त से प्रदेश में मौसम फिर खराब होगा। कई जिलों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

स्क्रब टायफस से महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट ,मानसून में बढ़ता है खतरा

Jeevan Ayurveda Clinic

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में भारी बारिश की संभावना। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

bharat mata ad

मानसून का कहर (20 जून – 9 अगस्त तक):

    • मृतक: 219
    • घायल: 315
    • लापता: 37
    • सड़क हादसों में मौतें: 107
    • क्षतिग्रस्त आवास/दुकानें: 2,324
    • नष्ट गोशालाएं: 1,932
    • पशुओं की मौत: 1,591
    • अवरुद्ध सड़कें: 362
    • कुल अनुमानित नुकसान: ₹1,988 करोड़

    चल रही समस्याएं:

    झूठी गारंटियां देकर सत्ता हथियाना होता है वोटों की चोरी : जयराम ठाकुर

      कई क्षेत्रों में जीवन अभी सामान्य नहीं हुआ। सड़कें, पुल और बुनियादी ढांचा अभी भी क्षतिग्रस्त। प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा टालने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों को भूस्खलन वाले जोन से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

      मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रदेश सरकार ने एनडीआरएफ और स्थानीय टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से हेल्पलाइन नंबर 1078 पर संपर्क करने को कहा है।

      ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here