Home क्राइम कुमारसैन में तीन छिनैती मामलों में सोने के आभूषणों की 100% बरामदगी,...

कुमारसैन में तीन छिनैती मामलों में सोने के आभूषणों की 100% बरामदगी, आरोपी जेल भेजा

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

16 अक्टूबर / कुमारसैन (शिमला)।

Jeevan Ayurveda Clinic

कुमारसैन पुलिस ने महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सोने के आभूषण छीनने की तीन अलग-अलग वारदातों को सुलझाते हुए छीने गए सभी आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं। पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत ओडी, कण्डयाली और बारूबाग में हुई इन घटनाओं में आरोपी ने महिलाओं को निशाना बनाया था।

इन मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी जैल सिंह पुत्र कर्ण सिंह, निवासी जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर को दिनांक 06.10.2026 को नूरपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से की गई पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर दिनांक 10.10.2026 को जम्मू स्थित जैन मार्केट के पास एक पुराने मकान से तीनों वारदातों में छीनी गई सोने की बालियां और मंगलसूत्र बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजकर जिला कारागार कैथू में दाखिल कर दिया है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here