Home हिमाचल प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए साक्षात्कार 13 अगस्त को

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए साक्षात्कार 13 अगस्त को

130
0
AnganwadiRecruitment

मंडी, 30 जून।

बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी  सदर जितेन्द्र सैणी ने आज यहां बताया कि मंडी सदर में विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाने प्रस्तावित हैं, जिसके लिए  इच्छुक उम्मीदवार 04 अगस्त, 2025 तक  आवेदन कर सकते हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic
sjvn AD

NHAI के अधिकारियों के साथ मंत्री की उपस्थिति में मारपीट शर्मनाक, कार्रवाई करे सरकार : जयराम ठाकुर

साक्षात्कार 13 अगस्त को एसडीएम बल्ह के कार्यालय में होंगे। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र रठोहा, रिगड़ तथा कैहन्चड़ी में  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केंद्र कोट, स्यांह, ढाबण, अपर बुशेहर, जरल, चतरौर, कुम्हारड़ा, चलाह  तथा गुटकर में आंगनबाड़ी सहायिका  के पद भरे जाने हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित 04 अगस्त, 2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं।

उम्मीदवारों को 13 अगस्त को सुबह 11 बजे एसडीएम बल्ह के कार्यालय में साक्षात्कार हेतु  व्यक्तिगत रूप में सभी वांछित दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा ।उन्होंने बताया कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र हेतू आवेदन किया है, प्रार्थी का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के परिवारों की सूची में शामिल होना आवश्यक है।

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा 19वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया

साथ ही आवेदनकर्ता की आयु 04 अगस्त, 2025 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित है।

इसके साथ ही उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मंडी सदर में सम्पर्क किया जा सकता है।         

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

shoolini ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here