Home कल्चर सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान

सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान

3
0

– राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया शुभारंभ

– कारगिल विजय दिवस पर कारगिल के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हिमाचल समय न्यूज़,

27 जुलाई / चम्बा।

Jeevan Ayurveda Clinic

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने चंबा के ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर चंबा और हिमाचल प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सदियों पुराना यह मेला प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सांप्रदायिक सौहार्द और जीवंत लोक परंपराओं का प्रतीक है।
राज्यपाल ने ऐतिहासिक चौगान में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी समृद्ध परंपराओं, लोक-कलाओं, मेलों और त्योहारों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी संजोकर रखा है। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने तथा भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का आह्वान किया।


राज्यपाल ने कहा कि मिंजर जैसे मेले हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखने के साथ-साथ एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज से नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here