Home मौसम हिमाचल में जानलेवा बारिश, शिमला-चंबा में पथराव में दो जानें गईं

हिमाचल में जानलेवा बारिश, शिमला-चंबा में पथराव में दो जानें गईं

114
0
#HimachalRainAlert
हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी भारी बारिश ने जानलेवा रूप ले लिया है। शिमला और चंबा जिलों में अलग-अलग पथराव घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई,

हिमाचल समय, शिमला, 14 अगस्त।

हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी भारी बारिश ने जानलेवा रूप ले लिया है। शिमला और चंबा जिलों में अलग-अलग पथराव घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक युवती और एक श्रद्धालु शामिल हैं। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए चंबा-भरमौर मार्ग पर यात्रा रोकने की सलाह दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

भारत विभाजन मानवता के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी : जयराम ठाकुर

रामपुर के तकलेच क्षेत्र में खालटूनाला के पास। पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आईं युवती मीरा। उन्हें तुरंत खनेरी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भरमौर के गोई नाला क्षेत्र में (मणिमहेश यात्रा मार्ग पर)। एक श्रद्धालु पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों से मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। चंबा के जिला अधिकारी (डीसी) ने लगातार बारिश

और भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर जनता से अपील की है गुरुवार 14 अगस्त को चंबा-भरमौर मार्ग पर यात्रा न करें। इस रूट पर पत्थर गिरने या भूस्खलन का खतरा गंभीर बना हुआ है।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारम्भ किया

इन दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। प्रकृति के प्रकोप के इस दौर में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल के कई जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here