Home क्राइम पी.ओ. सेल ने फरार चल रहे आरोपी को संगरूर, पंजाब से गिरफ्तार...

पी.ओ. सेल ने फरार चल रहे आरोपी को संगरूर, पंजाब से गिरफ्तार किया

6
0

भावना ठाकुर,

14 जून / परवाणू (सोलन )।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला पुलिस द्वारा गठित पी.ओ. (परारी) सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने एक लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र श्री कुलदीप सिंह, उम्र 41 वर्ष, निवासी गाँव सजूमा, डाकखाना नागरा, तहसील व जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस थाना परवाणू में आरोपी के खिलाफ नया मुकदमा दिनांक 13 जून 2026 को अपराध संख्या 74/2026 धारा 209 एवं 269 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी आरोपी के खिलाफ थाना परवाणू में ही दिनांक 18 मार्च 2019 को सड़क दुर्घटना से संबंधित मुकदमा संख्या 44/2019 धारा 279, 337 भा.दं.सं. एवं 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। उस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया गया था।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को बार-बार पेश होने के आदेश दिए गए, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके चलते माननीय न्यायालय ने उसे दिनांक 01 जून 2026 को भगोड़ा अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया।

पी.ओ. सेल की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी, किंतु वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। अंततः गुप्त सूचना और सतत निगरानी के आधार पर पी.ओ. सेल ने उसे दिनांक 13 जून 2026 को संगरूर, पंजाब से धर दबोचा।

आरोपी गुरविंदर सिंह को आज दिनांक 14 जून को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here