Home ट्रेंडिंग 30 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित

30 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित

11
0

भावना ठाकुर,

28 अक्टूबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लि. सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अक्तूबर, 2026 को सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के सहायक अधिशाषी अभियन्ता विपुल कश्यप ने दी।


उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे से दिन में 02.00 बजे तक अप्पर सूर्या विहार, राजकीय डिग्री कॉलेज, दत्ता निवास तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विपुल कश्यप ने कहा कि 30 अक्तूबर, 2026 को दिन में 02.00 बजे से सांय 04.30 बजे तक नानक विला, वृंदावन कॉलोनी, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी टाईप-1, 2, 3 तथा टाइप 4 सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होेंने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से सहयोग की अपील की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here