भावना ठाकुर,
28 अक्टूबर / कुनिहार।
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में 28 अक्टूबर 2026 को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं विषय चयन सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात शिक्षाविद्, लेखक एवं शैक्षिक वक्ता सतीश शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों एवं करियर विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुसार भविष्य का चुनाव करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने कहा कि सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य के निर्णय लेने में सहायता करता है।
विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करना उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
यह सत्र विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिससे उन्हें अपने भविष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करने में सहायता मिली।







