Home क्राइम झाकड़ी में 7 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक गिरफ्तार

झाकड़ी में 7 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक गिरफ्तार

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

20 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला, 20 अगस्त 2026। शिमला पुलिस के नशा विरोधी अभियान को एक और सफलता मिली है। पुलिस थाना झाकड़ी की टीम ने एक व्यक्ति को 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि खील ढांक, झाकड़ी के आसपास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। इस पर 20 अगस्त को गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पाया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान नीमा दोर्जे @ विकास पुत्र श्री बाबू तामांग, निवासी झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, आयु 28 वर्ष के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना झाकड़ी में अभियोग संख्या 65/2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस इस मामले में आगे की अन्वेषण कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी तक यह मादक पदार्थ कहां से पहुंचा और इसके पीछे कोई और नेटवर्क तो नहीं है। शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here