भूपेंद्र ठाकुर,
17 जुलाई / शिमला।
शिमला पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में त्वरित एवं तकनीकी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बच्चों को राजस्थान से सकुशल बरामद किया है। पुलिस टीम बच्चों को शिमला लेकर आई और कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया।
पूछताछ में सामने आया कि बच्चे माता-पिता की डांट से नाराज़ होकर घर छोड़कर पहले पंजाब में अपने एक मित्र के पास गए। बाद में मीडिया में पुलिस की तलाश की खबर देखकर वे डर गए और एक परिचित की मदद से राजस्थान चले गए।

शिमला पुलिस ने विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय, तकनीकी सर्विलांस और मानवीय जाँच के आधार पर बच्चों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित परिवार से मिलाया। पुलिस ने बच्चों को समझाया और परिजनों को सतर्क रहने की सलाह भी दी।








