Home क्राइम चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

12
0

भावना ठाकुर/सोलन।

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सोलन जिले के ब्रुरी के समीप बीती देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

हादसा इतना भीषण था कि मृतक की पहचान दिग्विजय सिंह पुत्र स्व. जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो न्यू कथैड़, चंबाघाट सोलन का रहने वाला बताया जा रहा है। इस घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित भी हुआ, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य करवाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ब्रुरी में बीती रात एक बाइक सवार को एक गाड़ी ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी गाड़ी और चालक की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here