
हिमाचल समय, सोलन, 31 जनवरी ।
दिनांक 31 जनवरी, 2026 को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक बैठक आयोजित

इसके पश्चात कक्षा दसवीं के छात्रों की यादों और उपलब्धियों को दर्शाती हुई “जर्नी ऑफ ग्रेड 10” विषय पर एक सुंदर पीपीटी प्रस्तुति दिखाई गई, जिसने सभी को भावुक कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों द्वारा आत्मविश्वास से भरपूर रैंप वॉक प्रस्तुत की गई, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। रैंप वॉक दर्शकों के लिए कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के स्वागत में मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। इसके साथ ही कार्यक्रम को रोचक बनाने हेतु रैपिड फायर राउंड, टास्क आउट, टैलेंट हंट राउंड जैसी अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने
पूरे उत्साह से भाग लिया। समारोह के दौरान मिस gis एवं मास्टर GIS का चयन किया गया,जिसमें युक्ति पाल मिस GIS और हितेन मास्टर GIS चुने गए।
सभी बच्चों को अलग अलग टाईटल से नवाजा गया जैसे कि मिस और मास्टर future icon , hidden talent, polite persona इत्यादि।
अध्यापकों द्वारा छात्रों के लिए पीपीटी के माध्यम से प्रेरणादायक संदेश दिए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा—
“कक्षा दसवीं का यह पड़ाव आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। आप सभी विद्यालय की शान हैं। परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें। हमें विश्वास है कि आप सभी जीवन में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।”
एचपी-शिवा परियोजना के तहत बांधी क्लस्टर में जापानी फल पौधारोपण अभियान शुरू
विद्यालय निदेशक समीर गर्ग व अदिति गर्ग ने अपने संदेश में कहा—
“आप सभी विद्यार्थी गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की अमूल्य धरोहर हैं। शिक्षा के साथ संस्कारों को अपनाकर देश और समाज का नाम रोशन करें। विद्यालय परिवार सदैव आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।”
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा सभी ने भावुक मन से एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। यह विदाई समारोह सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।







