Home डेली न्यूज़ विश्व योग दिवस पर सोलन में योग शिविर का सफल आयोजन, पूर्व...

विश्व योग दिवस पर सोलन में योग शिविर का सफल आयोजन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल रहे मुख्य अतिथि…

4
0

भावना ठाकुर,

20 जून / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोलन में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति सोलन एवं द डिजिटल मीडिया क्लब सोलन के संयुक्त तत्वावधान में न्यू सर्किट हाउस, चंबाघाट में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजीव सैजल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं तथा बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योगासन, ध्यान एवं फिजियोथेरेपी के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

मुख्य अतिथि डॉ. राजीव सैजल ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग, ध्यान और नियमित व्यायाम स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की कुंजी हैं। फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों ने भी शरीर को सक्रिय और रोगमुक्त रखने के लिए सही शारीरिक गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

योग शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और “योग करें, स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here