Home ट्रेंडिंग चूड़धार क्षेत्र में रास्ता भटके दो व्यक्तियों को पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू...

चूड़धार क्षेत्र में रास्ता भटके दो व्यक्तियों को पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू किया

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

11 अक्टूबर / चौपाल (शिमला)।

Jeevan Ayurveda Clinic

दिनांक 11 अक्टूबर 2026 की रात्रि को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस थाना चौपाल को सूचना प्राप्त हुई कि चूड़धार के जंगल में दो व्यक्ति रास्ता भटक गए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना चौपाल की टीम तत्काल उनकी तलाश एवं रेस्क्यू के लिए रवाना हुई।

पुलिस टीम ने दुर्गम वन क्षेत्र में तलाश अभियान चलाते हुए रात्रि करीब 3 बजे अजय कुमार (31 वर्ष), निवासी जिला कुल्लू, तथा प्रातः करीब 5 बजे नक्श ठाकुर (22 वर्ष), निवासी जिला सिरमौर, को सकुशल रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू किए गए दोनों व्यक्तियों ने स्वयं को स्वस्थ बताया। इसके पश्चात पुलिस टीम ने उन्हें मंडाहलाणी में उनके अन्य साथियों के सुपुर्द किया।

शिमला पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। दुर्गम क्षेत्रों में ट्रेकिंग एवं भ्रमण के दौरान सभी पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील है कि वे निर्धारित रास्तों पर ही चलें, मौसम एवं स्थानीय परिस्थितियों का ध्यान रखें तथा पर्याप्त तैयारी के साथ ही यात्रा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here