Home चुनाव AITUC हिमाचल प्रदेश की नई राज्य कार्यकारिणी का गठन

AITUC हिमाचल प्रदेश की नई राज्य कार्यकारिणी का गठन

16
0

-आर.एल. डोगरा अध्यक्ष और डी.एन. चौहान महासचिव चुने गए
-​सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ नई राज्य परिषद व पदाधिकारियों का चुनाव
​

भावना ठाकुर,

11 अक्टूबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic


ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) हिमाचल प्रदेश की एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय संगठनात्मक बैठक एवं सम्मेलन रविवार को सोलन के जिला परिषद सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की नई राज्य परिषद के गठन के साथ-साथ AITUC हिमाचल प्रदेश की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।


​सम्मेलन में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के तहत कॉमरेड आर. एल. डोगरा को राज्य अध्यक्ष और कॉमरेड लेखराम (एल. आर.) वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। संगठन के प्रशासनिक एवं मैदानी कार्यों को गति देने के लिए कॉमरेड डी. एन. चौहान को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी:
​अध्यक्ष: कॉमरेड आर. एल. डोगरा
​कार्यकारी अध्यक्ष: कॉमरेड लेखराम (एल. आर.) वर्मा
​महासचिव: कॉमरेड डी. एन. चौहान
​अपर महासचिव: कॉमरेड एन. सी. शांडिल
​उप महासचिव: कॉमरेड अतुल भारद्वाज
​सचिव-सह-कोषाध्यक्ष: कॉमरेड अनूप पराशर
​7 उपाध्यक्ष व 6 सचिवों का चयन:
​संगठन के उपाध्यक्ष पद पर कॉमरेड करम चंद (बीबीएमबी), कॉमरेड करनैल सिंह, कॉमरेड कमलेश कुमारी (बिलासपुर), कॉमरेड अनिल (अंबुजा सीमेंट), कॉमरेड सतीश शर्मा, कॉमरेड ओम प्रकाश तथा कॉमरेड टी. आर. भारद्वाज को चुना गया है।
​वहीं, सचिव के रूप में कॉमरेड वीणा कटोच, कॉमरेड हेमराज, कॉमरेड जोगी राम, कॉमरेड इंदर कंवर, कॉमरेड संजय बड़वाल और कॉमरेड संजय शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। प्रेस सचिव के रूप में कॉमरेड धर्मपाल ठाकुर एवं कॉमरेड राज कुमार की नियुक्ति की गई है।
​विभिन्न विभागों व औद्योगिक इकाइयों को मिला प्रतिनिधित्व:
​AITUC की इस राज्य कमेटी में राज्य के विभिन्न विभागों व प्रमुख औद्योगिक इकाइयों की यूनियनों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इसमें एचआरटीसी (HRTC), लोक निर्माण विभाग (HPPWD), जल शक्ति विभाग (IPH), भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (BBMB), पांवटा साहिब उद्योग, सानो सिटो जैसी प्रमुख इकाइयों के प्रतिनिधियों को राज्य परिषद सदस्य मनोनीत किया गया है।
​कर्मचारियों और मजदूरों के लिए संघर्ष का संकल्प:
​नवनिर्वाचित राज्य अध्यक्ष कॉमरेड आर. एल. डोगरा एवं महासचिव कॉमरेड डी. एन. चौहान ने संयुक्त बयान में कहा कि नई कार्यकारिणी राज्य भर के कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगियों, अनुबंध कर्मियों और औद्योगिक मजदूरों के शोषण के खिलाफ सड़क से लेकर शासन तक लड़ाई लड़ेगी। AITUC हिमाचल प्रदेश में मजदूर वर्ग के न्याय, कल्याण और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here