Home क्राइम ठियोग में ब्लास्टिंग के दौरान लापरवाही से हुई मौत के मामले में...

ठियोग में ब्लास्टिंग के दौरान लापरवाही से हुई मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 27 नवंबर तक पुलिस हिरासत में

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

26 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला। पुलिस थाना ठियोग में दर्ज अभियोग संख्या 177/26 दिनांक 18.11.2026, धारा 125, 106, 105(2) एवं 3(5) बीएनएस तथा धारा 9बी(1)(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामला ब्लास्टिंग के दौरान आवश्यक सुरक्षा सावधानियां न बरतने तथा विस्फोट के लिए निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना एक व्यक्ति को घटनास्थल से गुजरने की अनुमति देने के कारण हुई मृत्यु के संबंध में दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार (31 वर्ष), निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला; रवि कुमार (31 वर्ष), निवासी तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी; राकेश कुमार (27 वर्ष) तथा राजेश कुमार (23 वर्ष), दोनों मूल निवासी नेपाल एवं वर्तमान में तहसील रामपुर, जिला शिमला में रह रहे हैं, के रूप में हुई है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27.11.2026 तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here