Home क्राइम मादक पदार्थ मामले में एक गिरफ्तार, 5 ग्राम हेरोइन बरामद

मादक पदार्थ मामले में एक गिरफ्तार, 5 ग्राम हेरोइन बरामद

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

25 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना ठियोग में वीरवार को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा सैंज-सोलन मार्ग पर भोटका मोड़ के पास गश्त के दौरान एक कार की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार में सवार 25 वर्षीय व्यक्ति, निवासी क्षेत्र ठियोग, जिला शिमला के कब्जे से लगभग 5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना ठियोग में FIR No. 139/2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। मामले में आगामी जांच एवं कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here