भावना ठाकुर,
25 सितंबर / कसौली (सोलन)।
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में भारत सरकार की पहल के अंतर्गत राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” का गायन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पूरे अनुशासन, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो उठा तथा विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हीरा ठाकुर, सीईओ डॉ. संजीव मैनरा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। शिक्षकों के सहयोग एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं सफल रहा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने राष्ट्रप्रेम, एकता तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।






