Home डेली न्यूज़ राष्ट्रपति भवन में आयोजित 127वें इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम को किया होस्ट

राष्ट्रपति भवन में आयोजित 127वें इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम को किया होस्ट

156
0
राष्ट्रपति भवन दिल्ली में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (एलबीएसएनएए) द्वारा आयोजित 127वें इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान 97 अधिकारियों में से चंदेल को मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में चुना गया ।

हिमाचल समय, शिमला, 04 जून।

2018 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक चंदेल मास्टर ऑफ सेरेमनी चुने गए है। राष्ट्रपति भवन दिल्ली में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (एलबीएसएनएए) द्वारा आयोजित 127वें इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान

Jeevan Ayurveda Clinic

97 अधिकारियों में से चंदेल को मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में चुना गया । चंदेल ने इस कार्यक्रम को होस्ट किया और उनकी प्रस्तुति बेहतर रही।

राष्ट्रपति भवन दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ मुलाकात के लिए आयोजित कार्यक्रम ka विवेक चंदेल ने Sanchalan किया। इस मौके पर देश के 19 राज्यों के 97 अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सचिव कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग रचना शाह, संयुक्त सचिव छवि भारद्वाज और कोर्स को-ऑर्डिनेटर शैलेश Nawal इत्याद मौजूद रहे।

विवेक चंदेल ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए देश के 19 राज्यों से 97 अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम के महत्वपूर्ण अंश भारत दर्पण के अंतिम चरण में प्रशिक्षु अधिकारी राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मार्गदर्शन व

प्रेरणा की शुभ इच्छा से यहां एकत्रित हुए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति के अलावा आला अधिकारियों ने भी प्रशिक्षु अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रेरणा दी और मार्गदर्शन भी किया। सभी को उज्जवल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here