Home डेली न्यूज़ जीनियस ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल दिया पर्यावरण बचाने का...

जीनियस ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल दिया पर्यावरण बचाने का सन्देश

139
0

हिमाचल समय, सोलन, 05 जून।

जीनियस ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल पर्यावरण बचाने का संदेश दिया है। यह रैली स्कूल से शुरू होकर बाईपास बस स्टॉप तक निकाली गई है। इसमें बढ़-चढ़कर स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

राष्ट्रपति भवन में आयोजित 127वें इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम को किया होस्ट

इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को पर्यावरण बचाने के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सन्देश जिसमें खुले में कूड़ा न फेंके, डस्टबिन का प्रयोग करें, पेड़ मत काटो, अधिक से अधिक पेड़ लगाओ,

सेव अर्थ सेव एनवायरनमेंट, प्लास्टिक का प्रयोग न करो जैसे स्लोगन से लोगों को पर्यावरण का महत्व बताया। स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया कि पर्यावरण के प्रति जीनियस ग्लोबल स्कूल के बच्चे बेहद गंभीर है।

स्कूली बच्चे अपने आसपास पेड़ पौधे भी लगाते रहते है। उन्होंने बताया कि वीरवार को बच्चों ने एक रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश दिया है। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here