
भूपेंद्र ठाकुर, हिमाचल समय, सोलन, 25 फरवरी ।
सोलन बसाल रोड को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। बीते दोनों बसाल में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क के खड्डे भरे जाने के लिए मलबा फेंक दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने इसका करारा जवाब दिया है और बसाल रोड की हकीकत जनता के सामने पेश की है। वही लोक निर्माण विभाग भी अब मलबा फेंकने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।
प्रकृति-आधारित कृषि एवं लघु वनोपज पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

जानकारी के अनुसार बीते दिनों बसाल रोड पर मलबा फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने भी अपना पक्ष रखा है विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कपूर का कहना है कि सोलन बसल रोड का काम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहा है और इस सड़क का टेंडर करीब 6.50 करोड रुपए में जारी किया गया है तथा 60% कार्य भी पूरा हो चुका है उन्होंने कहा कि बसाल रोड पर जिन लोगों ने भी मलबा फेंका है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए एसडीओ सोलन को कहा गया है।
पावन हवन समारोह के साथ किप्स में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
वही इस मामले में सोलन ब्लॉक कांग्रेस के सचिव मनीष लंबरदार का कहना है कि भाजपा बेवजह राजनीति कर रही है और जिन सड़कों का कार्य चल रहा है जबरन खड्डे भरे जा रहे हैं जो की सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास सोलन में कोई मुद्दा नहीं है इसलिए स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी।






