Home हिमाचल प्रदेश पावन हवन समारोह के साथ किप्स में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

पावन हवन समारोह के साथ किप्स में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

8
0
KIPS Sanawara News
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में नए शैक्षणिक सत्र 2026 की शुरुआत पावन हवन समारोह के साथ हुई। विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन ने माँ सरस्वती की कृपा हेतु वैदिक अनुष्ठान में भाग लिया।

हिमाचल समय, सोलन, 24 फरवरी ।
सनवारा, 24 फरवरी 2026 मंगलवार को कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण में पावन हवन समारोह के साथ किया गया।

अप्रत्याशित बादल फटने की घटनाएं और सिकुड़ते ग्लेशियर जलवायु परिवर्तन के संकेतः मुख्यमंत्री
यह हवन विद्या-बुद्धि की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की कृपा प्राप्ति हेतु संपन्न किया गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा समस्त कर्मचारियों ने पूर्ण श्रद्धाभाव से अनुष्ठान में सहयोग दिया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से समूचा विद्यालय परिसर गूँज उठा और सभी ने सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

समारोह का समापन विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव मैनरा तथा प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर के आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह नया सत्र सभी विद्यार्थियों के लिए प्रगति, अनुशासन और उपलब्धियों से परिपूर्ण हो।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here