Home हिमाचल प्रदेश जगदंबा रामलीला मंडल की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

जगदंबा रामलीला मंडल की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

120
0
Jagdamba Ramlila Mandal
जगदंबा रामलीला मंडल सोलन की एक अहम बैठक आज नरसिंह मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल के निर्देशक हरीश मारवाहा ने की।

हिमाचल समय, सोलन, 20 जुलाई।

जगदंबा रामलीला मंडल सोलन की एक अहम बैठक आज नरसिंह मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल के निर्देशक हरीश मारवाहा ने की।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल की बेटियाँ बनीं देश की शान,एक ने फतेह किया एवरेस्ट, दूसरी ने दिलाया वर्ल्ड कुडो चैंपियनशिप में गोल्ड

इस अवसर पर सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को बहाल किया गया तथा नए सदस्यों को भी कमेटी में शामिल किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामलीला का आयोजन 20 सितंबर से किया जाएगा।

sai ad

इस निर्णय पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई और तैयारियों को लेकर योजनाएं भी बनाई गईं।

गठित नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:

निर्देशक: हरीश मारवाहा

सह-निर्देशक: राकेश अग्रवाल

प्रधान: धर्मेंद्र ठाकुर

उप-प्रधान: कुलदीप रावत, गुरशरण सिंह, मनीष मरवाहा, प्रदीप तंवर

महासचिव: सुमित खन्ना

सचिव: सचिन वर्मा, मनीष मरवाहा, साहिल मारवाहा

कोषाध्यक्ष: कृष्णा ग्रोवर, मनोज गुप्ता, जगमोहन खन्ना

मीडिया प्रभारी: तिलक राज, भूपेंद्र ठाकुर, संजय वर्मा

बैठक में कई वरिष्ठ सदस्य व कलाकार उपस्थित रहे, जिनमें हरेश जग्गी, विजेंद्र शर्मा, बाबू जय सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

राजस्व लोक अदालतों में चार लाख लम्बित राजस्व मामलों का किया निपटारा

रामलीला मंडल ने आगामी कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया है। इस बार की रामलीला में पारंपरिक संस्कृति की झलक, नाट्य प्रस्तुति और समाजिक संदेशों को विशेष रूप से उकेरने की योजना बनाई गई है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

sjvn AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here