Home क्राइम शोघी में स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, 13.16 ग्राम हेरोइन के साथ...

शोघी में स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, 13.16 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

04 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 03.09.2026 को शोघी के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से दो पारदर्शी पाउचों में कुल 13.160 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से ही आरोपियों—योगेन्द्र (30), पुत्र सोहन लाल, और अनुज (26), पुत्र राजकुमार, दोनों निवासी कुमारसैन, जिला शिमला—को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट (आपसी साजिश व तस्करी) के तहत अभियोग संख्या 183/26 पंजीकृत किया गया है।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में नशे की खरीद-बिक्री के स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here