भूपेंद्र ठाकुर,
04 सितंबर / शिमला।
शिमला पुलिस के नशा तस्करी विरोधी अभियान के तहत थाना ठियोग की डिटेक्शन सेल को एक और कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुनारघाटी में खड़ी एक बोलेरो गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान वाहन के डैशबोर्ड से 7.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

पुलिस ने इस मामले में रोहित चंदेल (35), पुत्र बसंत लाल, निवासी ठियोग, जिला शिमला के खिलाफ थाना ठियोग में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग संख्या 128/2026 पंजीकृत किया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और जल्द ही उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने यह नशा कहाँ से प्राप्त किया और क्या वह किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।








