Home क्राइम चौपाल में पुलिस का बड़ा नेटवर्क भंडाफोड़, 14 ग्राम हेरोइन के साथ...

चौपाल में पुलिस का बड़ा नेटवर्क भंडाफोड़, 14 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

04 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस के नशा तस्करी विरोधी अभियान को चौपाल क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिली है। थाना चौपाल की पुलिस टीम खिड़की क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन में सवार चार व्यक्तियों के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में अनिकेत ब्रागटा (26), संजीव (31), अक्षय ठाकुर (24)—तीनों निवासी चौपाल—और विनोद सिंह (24), मूल निवासी सुरखेत, नेपाल (वर्तमान पता तहसील चौपाल) शामिल हैं। उनके खिलाफ थाना चौपाल में धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट (आपसी साजिश व तस्करी) के तहत अभियोग संख्या 45/2026 पंजीकृत किया गया है।

पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह पहाड़ी क्षेत्रों में नशे की सप्लाई कर रहा था। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में सप्लाई चेन, वित्तीय लेन-देन और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश में जांच तेज कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here