Home क्राइम धर्मपुर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 10 हजार से...

धर्मपुर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 10 हजार से अधिक बोतलें अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर पकड़े

3
0

भावना ठाकुर,

16 मई/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस थाना धर्मपुर और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 15/16 नवंबर 2026 की मध्य रात्रि को जोहड़जी के समीप की गई विशेष नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध वाहनों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

टीम ने संदेह के आधार पर दो वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में दोनों वाहनों से अवैध रूप से परिवहन की जा रही देशी शराब “पटियाला संतरा” की कुल 438 पेटियां बरामद हुईं। इन पेटियों में कुल 2,160 अध्धे (आधी बोतल) और 8,000 पव्वे (छोटी बोतल) हैं, जो कुल मिलाकर 10,160 बोतलों के बराबर है।

पुलिस ने मौके पर ही वाहनों में सवार व्यक्तियों से शराब परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई भी परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. अशोक कुमार (पुत्र राधे श्याम), निवासी कुल्हाड़ी वाला, तहसील बद्दी, जिला सोलन (हि.प्र.)
  2. प्रदीप कुमार (पुत्र मनोहर लाल), निवासी ठेडवाल पट्टी, जिला रूपनगर (रोपड़), पंजाब
  3. साहिल राणा (पुत्र संजय कुमार), निवासी मालपुर, डाकघर बूड, तहसील बद्दी, जिला सोलन (हि.प्र.)

पुलिस थाना धर्मपुर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर विधि अनुसार पाबंद किया गया है।

पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि अवैध शराब की सप्लाई श्रृंखला, उसके स्रोत और गंतव्य का पता लगाया जा सके। साथ ही, आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में प्रयुक्त दोनों वाहनों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

जांच जारी है तथा इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here