Home क्राइम शिमला पुलिस ने रोहड़ू में जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया

शिमला पुलिस ने रोहड़ू में जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

16 मई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना रोहड़ू में एक जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, श्री सूरज आंचल रापती (उम्र 23 वर्ष), निवासी जिला दांग (नेपाल) ने बताया कि वह शिकड़ी पुल, रोहड़ू में पल्लेदारी (मजदूरी) का कार्य कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने शराब के नशे में उसका रास्ता रोक लिया और किसी नुकीली चीज से उसकी दाहिनी कमर तथा बाईं छाती पर वार कर दिए। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल रोहड़ू से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।

पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी गोविन्द (पुत्र धन बहादुर, उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से बड़ा खोली, मेहल कुना, जिला सुरिखेत, नेपाल का रहने वाला है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here