Home डेली न्यूज़ कांग्रेस पहले अपने बिखरे संगठन को संभाले, भाजपा के कार्यकर्ताओं की चिंता...

कांग्रेस पहले अपने बिखरे संगठन को संभाले, भाजपा के कार्यकर्ताओं की चिंता छोड़ दे : संदीपनी भारद्वाज

3
0

– 10 गारंटियां पूरी नहीं हुईं, अब झूठे सदस्यता अभियान से जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस : संदीपनी भारद्वाज

भूपेंद्र ठाकुर,

01 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद जिंटा के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने एक माह के भीतर 8 से 10 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह बयान कांग्रेस की हताशा, निराशा और राजनीतिक दिवास्वप्न का परिचायक है।


संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले अपने संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना चाहिए। जिस पार्टी के अपने विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लगातार सरकार और संगठन के खिलाफ सार्वजनिक रूप से असंतोष व्यक्त कर रहे हों, वह भाजपा के मजबूत संगठन को तोड़ने के सपने देख रही है। प्रदेश में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी चरम पर है और सरकार तथा संगठन के बीच तालमेल पूरी तरह समाप्त हो चुका है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यदि संगठन विस्तार करना है तो पहले जनता से किए गए अपने 10 चुनावी वादों का हिसाब देना चाहिए। महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह, युवाओं को 5 लाख रोजगार, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, कर्मचारियों की मांगें और किसानों-बागवानों से किए गए वादे आज भी अधूरे हैं। जनता इन वादाखिलाफियों का जवाब मांग रही है और कांग्रेस जवाब देने के बजाय झूठे दावों के सहारे राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है।
संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है, जहां कार्यकर्ता किसी पद या लाभ के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रवाद, सुशासन और जनसेवा की विचारधारा से जुड़ता है। भाजपा का कार्यकर्ता विचार से जुड़ा है, इसलिए कांग्रेस के झूठे प्रचार से भाजपा के संगठन पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।


राम मंदिर को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भगवान श्रीराम की आस्था का राजनीतिक उपयोग करने से पहले अपने इतिहास को याद करना चाहिए। वर्षों तक राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाली कांग्रेस अब जनता का ध्यान अपनी विफलताओं से हटाने के लिए निराधार आरोप लगा रही है। प्रदेश की जनता इस राजनीति को भली-भांति समझती है।
पेपर लीक और युवाओं के मुद्दे पर संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले यह बताना चाहिए कि हिमाचल में उसकी सरकार ने युवाओं को कितने रोजगार दिए और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए। प्रदेश का युवा आज कांग्रेस सरकार की नीतियों से निराश है।
उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के पास वास्तव में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने की सूची है तो उसे सार्वजनिक करे। केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर काल्पनिक आंकड़े प्रस्तुत करने से सच्चाई नहीं बदलती।
संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह ऊब चुकी है। 2027 में हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बाहर कर भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ सेवा का अवसर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here