Home क्राइम चम्बा में कंपनी का सामान चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4.50 लाख का...

चम्बा में कंपनी का सामान चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4.50 लाख का उपकरण बरामद

10
0

भावना ठाकुर,

26 अप्रैल/दाड़लाघाट (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड के साइट इंजीनियर श्री जुबेर अंसारी (निवासी उत्तर प्रदेश) की शिकायत पर दाड़लाघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी का सामान चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गया सामान एवं उसमें प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, श्री अंसारी की कंपनी ने बिजली बोर्ड से ट्रांसफार्मर, पोल एवं तार बिछाने का टेंडर लिया था। कंपनी ने यह कार्य दिलधार पुत्र तालवदीन, निवासी गाँव कुनडोडी, तहसील चुराहा, जिला चम्बा को सौंपा था। दिनांक 10 अप्रैल 2026 को उसे कार्य निष्पादन हेतु बेलचा, गैंती, हैमर, ट्राइफर, पुल्ली, चैन ब्लॉक, वायर ग्रिपर, स्पैनर, क्रिम्पिंग टूल, रस्सा तथा 5 किलोमीटर कंडक्टर ड्रम (कुल कीमत लगभग ₹4,50,000) दिया गया।

दिनांक 23 अप्रैल 2026 को आरोपी दिलधार सारा सामान अपनी पिकअप गाड़ी में डालकर गायब हो गया। शिकायतकर्ता के बार-बार संपर्क करने पर भी उसने फोन नहीं उठाया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पता लगाया और दिनांक 25 अप्रैल 2026 को चम्बा से उसे गिरफ्तार कर लिया। चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया है तथा संलिप्त वाहन को भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी दिलधार (उम्र 29 वर्ष) को आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। मामले में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here