Home ट्रेंडिंग भाजपा वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने शिमला में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा...

भाजपा वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने शिमला में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा का किया आत्मीय स्वागत

3
0

भूपेंद्र ठाकुर, शिमला।

25 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic


भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘दीप कमल’ पहुँचकर भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। कार्यालय परिसर के बाहर तरसेम भारती के साथ उनकी सुपुत्री डॉ. दीक्षा भारती ने भी प्रदेश प्रभारी को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनमें विधायक त्रिलोक जामवाल, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अनिल डडवाल, आईटी प्रदेश सह-संयोजक निखिल ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान तथा मीडिया विभाग से प्यार सिंह कंवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रभारी के आगमन के उपरांत वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल तथा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

तरसेम भारती ने बताया कि केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व का निरंतर मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। संगठन की मज़बूती और जनसेवा के संकल्प को लेकर सभी पदाधिकारी पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here