
हिमाचल समय, सोलन, 29 दिसम्बर ।
HPCA ने अंडर 15 महिला क्रिकेट टीम की घोषणा
अर्की उपमंडल के देवरा गांव की रूपल ठाकुर का चयन हिमाचल महिला अंडर 15 क्रिकेट टीम में हुआ है। HPCA ने त्रिवेंदरम में खेली जाने वाली एलीट मुंडे प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम की घोषणा की है।
महापौर ने राज्यपाल को शिमला विंटर कार्निवल के समापन समारोह के लिए बतौर मुख्यातिथि किया आमंत्रित
इस टीम मैं रूपल ठाकुर को स्थान मिलने से ग्राम पंचायत देवरा व डुमैहर के साथ समूचे अर्की क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। जिला सोलन के लिए भी किसी उपलब्धि से कम नहीं है क्यूंकि जिला सोलन से रूपल ठाकुर के अतिरिक्त रिया शर्मा युक्ति कुमारी का चयन हिमाचल प्रदेश की टीम में हुआ है।
रूपल ठाकुर पिछले कई वर्षों से HPCA की धर्मशाला स्थित अकादमी में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रही थी। उनकी मेहनत रंग लाई है। रूपल ठाकुर के पिता संजीव ठाकुर सोलन में पुलिस विभाग में कार्यरत है माता भारती ठाकुर गृहणी है।
रूपल ठाकुर का कहना है कि हिमाचल टीम में चयन होने के बाद उनका पूरा फोक्स वन डे टूर्नामेंट पर है। उनकी मेहनत व ट्रेनिंग बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगी। टीम में चयन के लिए सबका धन्यवाद किया है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








