
हिमाचल समय, सोलन, 30 दिसम्बर ।
सोलन जिला पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफ़िक प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नेशनल हाईवे 5 चंडीगढ़ शिमला और 205 अर्की दारला घाट के चिन्हित स्थानों पर इंटेलिजेंट ट्रैफ़िक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) स्थापित कर इनकी साइट्स का पूर्ण इंटीग्रेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया
अर्की के देवरा की रूपल ठाकुर का हिमाचल क्रिकेट टीम में चयन
है। यह अत्याधुनिक प्रणाली ट्रैफ़िक जाम को कम करने, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और पर्यावरणीय प्रभाव को न्यूनतम करने के उद्देश्य से लागू की गई है । इंटेलिजेंट ट्रैफ़िक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) उच्च-तकनीकी प्लेटफ़ॉर्म है जो सिग्नल नियंत्रण, वीडियो एनालिटिक्स, तथा क्लाउड-आधारित डेटा प्रोसेसिंग जैसी उन्नत सुविधाओं को एकीकृत करता है ।
इस तकनीक के सफल संचालन से
- ट्रैफ़िक निगरानी और नियंत्रण में सुधार होगा ।
- दुर्घटनाओं में कमी आएगी ।
- रियल-टाइम निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी ।
- ट्रांसपोर्ट-संबंधित उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद है ।
गौरतलब है कि इंटेलिजेंट ट्रैफ़िक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) देश और प्रदेश में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर चुका है और अब सोलन जिला भी इस स्मार्ट ट्रैफ़िक सिस्टम को मजबूती से कार्यान्वयत कर रहा है । यह प्रणाली सोलन जिला को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और टेक्नोलॉजी-सक्षम ट्रैफ़िक प्रबंधन की दिशा में आगे बढ़ाएगी ।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com







