Home हिमाचल प्रदेश एचपी शिवा परियोजना के तहत तमरोह क्लस्टर में पौधारोपण अभियान एवं प्रशिक्षण...

एचपी शिवा परियोजना के तहत तमरोह क्लस्टर में पौधारोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

101
0
HP Shiva Project
मंडी जिले के बल्ह विकास खंड के तमरोह क्लस्टर में एचपी शिवा परियोजना के तहत पौधारोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाल सिंह कौशल मुख्य अति

मंडी, 30 जनवरी।

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना ‘एचपी शिवा’ के अंतर्गत विकास खंड बल्ह के तमरोह क्लस्टर में एक विशाल पौधारोपण अभियान सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान ने मुख्यमंत्री से की भेंट

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।

bharat mata ad

प्रमुख उपलब्धियां और विभाग की सराहना

लाल सिंह कौशल ने विभाग की कार्यक्षमता की सराहना करते हुए कहा कि मात्र दो माह के भीतर इस भूमि को बागवानी के योग्य बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दो माह पहले इस क्लस्टर के भूमि विकास कार्य का निरीक्षण किया था और विभाग को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। विभाग ने उनके निर्देशों का पालन करते हुए 18 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण अभियान की शुरुआत कर दी है।

तकनीकी सत्र और जागरूकता

शिविर के दौरान उद्यान उप-निदेशक डॉ. संजय गुप्ता ने किसानों को जापानी फल की खेती के महत्व और इसकी व्यावसायिक संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों द्वारा क्लस्टर के लाभार्थियों को फलदार पौधों को लगाने की सही वैज्ञानिक विधि का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभाग ने किसानों को उन्नत किस्म के पौधे वितरित किए और विश्वास दिलाया कि सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जलशक्ति विभाग के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है ताकि इस क्लस्टर को मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके।

शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

इस अवसर पर डॉ. संजय गुप्ता, उप-निदेशक उद्यान, डॉ. राजेश शर्मा, विषयवाद विशेषज्ञ, डॉ. उषा, विषयवाद विशेषज्ञ, डॉ. शिवाली, उद्यान विकास अधिकारी सहित जलशक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here