Home राजनीतिक हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान ने मुख्यमंत्री से की भेंट

हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान ने मुख्यमंत्री से की भेंट

49
0
HIMCON Chairman Vikesh Chauhan
हिमकॉन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विकेश चौहान ने रामपुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने किसान केंद्रित नीतियों और एमएसपी पर सरकार की पहल की जानकारी दी।

हिमाचल समय, शिमला, 30 जनवरी ।

हिमकॉन के प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष विकेश चौहान ने आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

bhushan ad

विकेश चौहान ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वे पार्टी हाईकमान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार रामपुर से किसी व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य में कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।

सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और इसके दृष्टिगत राज्य सरकार की नीतियां और कार्यक्रम किसान  केंद्रित हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है, इसलिए सरकार किसानों के आर्थिक उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। सरकार ने ऐतिहासिक पहल करते हुए दूध और प्राकृतिक खेती से उगाए गए कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित किए हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 60 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का 40 रुपये प्रति किलोग्राम और कच्ची हल्दी 90 रुपये प्रति किलोग्राम के समर्थन मूल्य पर खरीद रही है।

सुक्खू सरकार का अनशन सिर्फ सियासी नौटंकी, जनहित से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं : जयराम ठाकुर

इसके अलावा, गाय का दूध 51 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 61 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसानों द्वारा दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित खरीद केंद्रों तक स्वयं दूध की आपूर्ति करने के लिए उन्हें 2 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी भी दी जा रही है।

 खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here