भावना ठाकुर,
14 नवंबर / सोलन।
नगर निगम सोलन में एक बार फिर मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार पुनीत नारंग (बादल) एक बार फिर नगर निगम सोलन में मनोनीत पार्षद बन सकते हैं। पुनीत नारंग वार्ड नंबर 5 के निवासी हैं।

सूत्रों के मुताबिक उनके साथ पूर्व पार्षद अभय शर्मा को वार्ड नंबर 11 से, महेंद्र कुमार को वार्ड नंबर 3 से, संजय शर्मा को वार्ड नंबर 4 से और मधु ठाकुर को वार्ड नंबर 12 से मनोनीत पार्षद बनाया जा सकता है। हालांकि अभी इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना आनी बाकी है।
माना जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इन नामों पर मुहर लग सकती है। फिलहाल इन नामों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा जारी है, लेकिन अंतिम पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना आने के बाद ही होगी।






