Home डेली न्यूज़ सिरमौर में सड़कों की सुध लेना भूली सरकार, खस्ताहाल में सड़के

सिरमौर में सड़कों की सुध लेना भूली सरकार, खस्ताहाल में सड़के

138
0
#SirmaurRoads
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि सिरमौर जिला में तमाम सड़के खस्ताहाल से गुजर रही है जिसकी चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

हिमाचल समय, नाहन, 14 अगस्त।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि सिरमौर जिला में तमाम सड़के खस्ताहाल से गुजर रही है जिसकी चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

हिमाचल में जानलेवा बारिश, शिमला-चंबा में पथराव में दो जानें गईं

Jeevan Ayurveda Clinic

उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की सड़के लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है उन्होंने कहा कि यहां से प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व जाता है

बावजूद उसके सड़कों के रखरखाव की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान इन दिनों अक्सर कालाअंब में जल भराव की समस्या पैदा हो जाती है

जिससे लोगों को बड़ी परेशानियां हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से मोगी नंद से लेकर कालाअंब और शक्तिपीठ त्रिलोकपुर तक सड़क बदहाल है जिसके चलते हैं शक्तिपीठ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानियां झेलनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में जिन सड़कों पर मुरम्मत के कार्य शुरू हुए थे वह सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दिए और मौजूदा में हालात यह है कि अब सड़कों पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है।

राकेश गर्ग ने कहा की सिरमौर जिला की किसी भी क्षेत्र में सड़कों की हालत देखे तो मौजूदा समय में सड़के बधार स्थिति से गुजर रही है जिसके चलते इन दोनों खास कर किसने बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

भारत विभाजन मानवता के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी : जयराम ठाकुर

और वह अपनी फसलों और फलों को सब्जी मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। राकेश गर्ग ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

सिरमौर जिला के दौरे पर पहुंच रहे तो उनको चाहिए कि जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र में वह सड़कों की स्थिति का जायजा ले और उनके सुधारीकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें।

 खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here