Home क्राइम शिमला पुलिस की बड़ी सफलता: इस वर्ष की सबसे बड़ी चिट्टे की...

शिमला पुलिस की बड़ी सफलता: इस वर्ष की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप बरामद, एक गिरफ्तार

29
0

भूपेंद्र ठाकुर/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस वर्ष की सबसे बड़ी बरामदगी में 288 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई 24 मार्च 2026 को की गई। शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम आईएसबीटी शिमला क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कैरी बैग में बड़ी मात्रा में चिट्टा लेकर आईएसबीटी के प्रथम तल पर घूम रहा है और स्थानीय युवाओं को नशा बेचने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को रोका। पूछताछ में उसकी पहचान शमशाद अहमद (42 वर्ष), निवासी जिला अम्बाला, हरियाणा के रूप में हुई। गवाहों की मौजूदगी में उसके बैग की तलाशी लेने पर 288 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। 25 मार्च 2026 को उसे अदालत में पेश किया गया, जहाँ से 6 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

शिमला पुलिस ने इस सफलता पर कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here