भूपेंद्र ठाकुर
कंडाघाट/शिमला,
कंडाघाट क्षेत्र में ग्राम पंचायत डिनोटिफ़िकेशन के मुख्यमंत्री के फैसले के बाद खुशी का माहौल है। 02 अप्रैल 2026 को कंडाघाट से करीब 300 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल एवं संजय शांडिल की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिला।
सभी लोगों ने मुख्यमंत्री का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया और कंडाघाट को ग्राम पंचायट डिनोटिफ़ाई करने के निर्णय पर आभार जताया। इस अवसर को कंडाघाट वासियों ने छोटी दिवाली के रूप में मनाया। प्रतिनिधिमंडल के सभी लोगों ने पुनः मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया।









