भावना ठाकुर,
05 अक्टूबर / सोलन।
विजयी फ़ोरम द्वारा कला और संस्कृति के प्रतिष्ठित आयोजन ‘रफ़ी नाइट सीज़न 11’ का 3 और 4 अक्टूबर को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के चेयरमैन तरसेम भारती के कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन चार सत्रों में सफ़लतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस दो दिवसीय आयोजन के विभिन्न सत्रों में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पहले सत्र की अध्यक्षता सोलन की मेयर सुषमा शर्मा ने की। 3 अक्टूबर की शाम को आयोजित दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि सांसद सुरेश कश्यप रहे। 4 अक्टूबर की प्रातः आयोजित तीसरे सत्र के मुख्य अतिथि सोलन के डिप्टी मेयर गौरव राजपूत रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में सोलन नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के साथ सभी पार्षदगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही, ज़िला परिषद की अध्यक्षा कुमारी शीला और बीडीसी सदस्य मनीष कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व उप-महापौर मीरा आनंद, भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर (सनी), भारतीय जनता पार्टी ज़िला सोलन के मीडिया प्रभारी संजीव मोहन, ज़िला सचिव नेहा ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री शकुंतला शर्मा, राकेश शर्मा सहित कई पदाधिकारी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से गुरदीप साहनी, कश्मीर कपिल, डॉ. महेंद्र वर्मा और अशोक टंडन भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
आयोजन का चौथा और अंतिम सत्र अत्यंत गरिमापूर्ण रहा, जिसके मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त एवं मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन न्यायमूर्ति सीबी बरोवालिया रहे।
कार्यक्रम के दौरान सोलन और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 10 विशिष्ट हस्तियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ट्रॉफ़ी, शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोलन की निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी पूर्व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रदेश सह-संयोजिका अपर्णा रोहेला ने अपनी ओर से बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ₹5100 और ₹2100 की धनराशि से पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम:
- सिंगिंग (सीनियर मेल): प्रथम – दिव्यांश, द्वितीय – साहिल अग्रवाल, तृतीय – प्रदीपण।
- सिंगिंग (सीनियर फ़ीमेल): प्रथम – हिमांशी, द्वितीय – महिमा, तृतीय – साहिल वर्मा।
- जूनियर सिंगिंग: प्रथम – शनाया, द्वितीय – अरमान, तृतीय – मेघना।
- सोलो डांस (जूनियर): प्रथम – जतिन, द्वितीय – युतिका, तृतीय – सिया। (सांत्वना पुरस्कार – समायरा नेगी; विशेष पुरस्कार – अलीना और अंशिका)।
- सोलो डांस (सीनियर): प्रथम – सोनारक्षी, द्वितीय – तन्या ठाकुर, तृतीय – सुनीधि। (सांत्वना पुरस्कार – प्रियंका; विशेष पुरस्कार – संजय ठाकुर)।
- ग्रुप डांस: प्रथम – नवज्योति डांस एंड योगा स्टूडियो, द्वितीय – राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन, तृतीय – आर.डी.एस. क्वीन, चतुर्थ – मासूम एंजेल।
इस सफ़ल आयोजन को मूर्त रूप देने में चेयरमैन तरसेम भारती के साथ-साथ पूरी टीम— रिंपल धर्मा, मधु भारती, विशाखा, दीक्षा भारती, सुरेश शर्मा, राजन, अरुष गुप्ता, रोहित गोयल, रोहित तोमर, काव्या गोयल, सक्षम पंवर, मनोज कुमार, प्रीतम सिंह रंधावा, हरीश मट्टू, पूनम पंडित, साईं ज्योति, देवेन्द्र चौहान (रिंकु), विनोद कुमार गुप्ता, ऋषभ सेठ, सुभाष शर्मा, निव्यांश, भाविता जोशी, हनी वर्मा, लहर, लीज़ा, निकिता — ने सराहनीय योगदान दिया।








