Home डेली न्यूज़ सोलन में द डिजिटल मीडिया क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, कृष्ण...

सोलन में द डिजिटल मीडिया क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, कृष्ण स्वरूप बने प्रधान

12
0

भावना ठाकुर,

25 अप्रैल/सोलन
द डिजिटल मीडिया क्लब सोलन की महत्वपूर्ण बैठक आज मुख्य संरक्षक कृष्ण स्वरूप (राजू भाई) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया, जिसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी सदस्यों ने एकमत होकर नई टीम का चयन किया।

नई कार्यकारिणी में कृष्ण स्वरूप (राजू भाई) को सर्वसम्मति से क्लब का प्रधान चुना गया। वहीं तिलक राज शर्मा को महासचिव तथा राजन अरोड़ा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा भूपेंद्र ठाकुर को चीफ पैटर्न नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हेमंत शर्मा रोहित मोहन गोयलललित वर्मा*को चुना गया, जबकि मदन शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया।

उपाध्यक्ष पदों पर नरेंद्र वर्मा, अमर सिंह, भावना ठाकुर और खुशबू कौंडल को जिम्मेदारी दी गई।

सचिव पद पर विकास शर्मा, बानी अरोड़ा, जितेंद्र और प्रीति शर्मा को नियुक्त किया गया। वहीं प्रेस सचिव के रूप में संजय वर्मा और कमलजीत को चुना गया।

क्लब के कानूनी सलाहकार के रूप में आदित्य ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, डिजिटल मीडिया से जुड़े युवाओं को मंच देने और समाजहित में सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

नव नियुक्त प्रधान कृष्ण स्वरूप (राजू भाई) ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब को मजबूती देने, मीडिया कर्मियों के हितों की रक्षा करने और समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।

बैठक का समापन सभी सदस्यों द्वारा संगठन की एकता, मजबूती और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here