Home खेल कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की ओर से एक बार फिर खेल क्षेत्र...

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की ओर से एक बार फिर खेल क्षेत्र में दर्ज की उत्कृष्ट उपलब्धि

9
0

भावना ठाकुर,

25 अप्रैल/कसौली(सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की ओर से एक बार फिर खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की गई, जब विद्यालय की बालिका वॉलीबॉल टीम ने नालागढ़ के एंडरोला स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 24 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रतियोगिता में विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
फाइनल मुकाबले में टीम ने बद्दी यूनिवर्सिटी की बालिका वॉलीबॉल टीम को पराजित कर यह गौरवपूर्ण सफलता हासिल की। इस जीत के साथ टीम को ₹4100 की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।
प्रतियोगिता के अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर तथा प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय के सीईओ डॉ. संजीव मैनरा ने टीम, कोचों एवं समस्त किप्स परिवार को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट टीम भावना का प्रतिफल है।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here