बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पिछले दो महीनों से गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहा है, जिसके चलते लगभग 77,000 खाताधारकों और 11,000 शेयरधारकों की मेहनत की कमाई अधर में अटकी हुई है।
मुख्यमंत्री ने किया धर्मशाला में आधुनिक फोरेंसिक डिवीजन और डीपीआरसी भवन का उद्घाटन
इनमें से अधिकांश खाताधारक सोलन विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं, तथा लगभग ₹450 करोड़ रुपये फँस चुके हैं। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर गहरे प्रश्नचिह्न खड़े करती है।
दुःखद है कि सोलन विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री धनीराम शांडिल जी पिछले दो महीनों से इस गंभीर मुद्दे पर पूर्णतः मौन हैं। वहीं, मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री के एक-दूसरे से विपरीत बयानों ने खाताधारकों की चिंता,
भ्रम और बेचैनी को और बढ़ा दिया है। सरकार की यह उदासीनता हजारों परिवारों के आर्थिक भविष्य को संकट में धकेल रही है। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल प्रदेश सरकार से मांग करता है
मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलियारा में बहुउद्देशीय इंडोर स्डेडियम का किया लोकार्पण
कि तुरंत हस्तक्षेप कर बैंक के संकट का समाधान निकाला जाए तथा प्रभावित खाताधारकों को राहत देने के लिए ठोस बेल–आउट पैकेज की घोषणा की जाए।
यदि सरकार ने शीघ्र कोई निर्णायक कदम नहीं उठाया, तो सोलन शहरी मंडल आगामी 15–20 दिनों में प्रदेश सरकार के निष्क्रिय और संवेदनहीन रवैये के खिलाफ एक बड़ा जन–आंदोलन एवं धरना–प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








