Home डेली न्यूज़ संकल्प हब के अन्तर्गत रत्ती में PC-PNDT Act पर कार्यशाला आयोजित

संकल्प हब के अन्तर्गत रत्ती में PC-PNDT Act पर कार्यशाला आयोजित

101
0
PC-PNDT Act Awareness Ratti
संकल्प हब के तहत चल रहे 10 दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज बाल विकास परियोजना सदर मंडी की ओर से नागरिक अस्पताल रत्ती के सम्मेलन कक्ष में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

मंडी, 5 सितम्बर।

संकल्प हब के तहत चल रहे 10 दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज बाल विकास परियोजना सदर मंडी की ओर से नागरिक अस्पताल रत्ती के सम्मेलन कक्ष में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन के नौणी में भारी बारिश से कचरा संयंत्र बर्बाद, आसपास के घरों को खतरा

की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती डॉ पियूष वैद्य ने की। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षक और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

डॉ शिवानी, स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश ने प्रतिभागियों को पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर जितेंद्र सैणी ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से इस अधिनियम के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के फ्रंटलाइन वर्करोंकृ आंगनबाड़ी  और आशा वर्करों से आपसी तालमेल के साथ आम जनता को इस अधिनियम के महत्व और उल्लंघन पर होने वाले दंड व जुर्माने की जानकारी देने की

अपील की।पुलिस विभाग से उपस्थित सब-इंस्पेक्टर अविनाश कटीच ने इस एक्ट के उल्लंघन की स्थिति में लागू होने वाली सजा और दंडात्मक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यशाला के समापन पर डॉ पियूष वैद्य ने स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में इस अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए और सफल आयोजन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर का धन्यवाद

ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट 6 और 25 सितम्बर को मंडी में

किया। इस कार्यशाला में एसएमओ डॉ मनोज सक्सेना, डॉ अमित, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार, संकल्प हब कार्यालय से जिला कार्यक्रम

अधिकारी मंडी धनीराम वालिया और बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर कार्यालय के कनिष्ठ सहायक नरेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here