
हिमाचल समय, सोलन, 05 सितम्बर ।
बीते तीन दिन पहले हुई भारी बारिश ने सोलन जिला के नौणी पंचायत में तबाही मचा दी। बारिश के कारण यहाँ एक नाला सड़क के ऊपर से बहने लगा, जिससे आसपास की कई इमारतों के धंसने का खतरा पैदा हो गया है।
ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट 6 और 25 सितम्बर को मंडी में
इस घटना में करीब 10 लाख रुपये की लागत से बना एक कचरा प्रसंस्करण संयंत्र (कूड़ा सयंत्र) भी पूरी तरह से बह गया। इस संयंत्र के बह जाने से न केवल स्थानीय निकाय को आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि कचरा प्रबंधन की व्यवस्था भी चरमरा
गई है। स्थानीय निवासी इस समस्या को लेकर काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते नाले का पानी नहीं रोका गया और सड़क की मरम्मत नहीं की गई,

तो आसपास के मकानों को गंभीर नुकसान हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल इस ओर ध्यान देने और जल्द से जल्द मरम्मत का कार्य शुरू करने की मांग की है।
कुंडूनी गांव में एसडीएम ने किया दौरा, राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी
प्रशासन ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और क्षेत्र का निरीक्षण किया है। खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com







