भावना ठाकुर,
17 मई / अर्की (सोलन)।
शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर पंचायत अर्की के लिए आज हुए निर्वाचन में हुए कुल 75.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत अर्की में 2203 मतदाताओं में से 1674 ने मतदान किया। कुल 1079 पुरुष मतदाताओं में से 840 तथा 1124 महिला मतदाताओं में से 834 ने मतदान किया। नगर पंचायत अर्की के सभी वार्डों में मतदान करने वाले पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 77.85 तथा मतदान करने वाली महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 74.20 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर-01 मैहलात में कुल 86.10 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-02 मियांपुर में 67.55 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-03 झींवर मोहल्ला में 69.35 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-04 चौगान में 79.40 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-05 लक्ष्मी नारायण मंदिर में 77.98 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-06 ततला मोहल्ला में 74.48 प्रतिशत तथा वार्ड नम्बर-07 शीला ककड़ में 78.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-1 मैहलात में कुल 331 मतदाताओं में 285 ने मतदान किया। यहां कुल 164 पुरुष मतदाताओं में से 140 पुरुष तथा 167 महिला मतदाताओं में से 145 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। पुरुष मत प्रतिशत 85.37 तथा महिला मत प्रतिशत 86.83 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 मियांपुर में कुल 376 मतदाताओं में 254 ने मतदान किया। यहां कुल 182 पुरुष मतदाताओं में से 127 तथा 194 महिला मतदाताओं में से 127 महिलाओं ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 69.78 तथा महिला मत प्रतिशत 65.46 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-3 झींवर मोहल्ला में कुल 336 मतदाताओं में 118 पुरुषों और 115 महिलाओं सहित कुल 233 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां पुरुष मत प्रतिशत 75.64 तथा महिला मत प्रतिशत 63.89 रहा। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में पुरुष मतदाताओं की संख्या 156 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 180 थी।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चौगान में कुल 233 मतदाताओं में से 185 ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में कुल 121 पुरुष मतदाताओं में से 103 तथा कुल 112 महिला मतदाताओं में से 82 महिलाओं ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 85.12 तथा महिला मत प्रतिशत 73.21 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लक्ष्मी नारायण मंदिर में कुल 218 मतदाता थे। इनमें 106 पुरुष तथा 112 महिला मतदाता थे। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 80.19 तथा महिला मत प्रतिशत 75.89 रहा। इस वार्ड में 85 पुरुष तथा 85 महिलाओं सहित कुल 170 मतदाताओं ने मतदान किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 ततला मोहल्ला में 94 पुरुष तथा 98 महिलाओं सहित कुल मतदाताओं की संख्या 192 थी। यहां 73 पुरुष तथा 70 महिलाओं सहित कुल 143 मतदाताओं ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 77.66 तथा महिला मत प्रतिशत 71.43 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर-7 शीला ककड़ में सर्वाधिक 517 मतदाता थे। यहां 256 पुरुष तथा 261 महिला मतदाता थे। इस वार्ड में कुल 404 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 194 पुरुष तथा 201 महिलाओं ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 75.78 तथा महिला मत प्रतिशत 80.46 रहा।









